फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर कलयुगी पत्नी ने पति को जिंदा जलाया

Fri, 05 Aug 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
बुरी तरह से झुलसने के कारण शख्स की मौत हो गई - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर की एक महिला ने पति-पत्‍नी के उस रिश्ते को तार-तार कर कर दिया जिसमें बंधने के बाद कोई जोड़ा सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाता है।
विज्ञापन


गोरखपुर में राजघाट के अमुरतानी में बृहस्पतिवार की दोपहर ससुराल आए युवक को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर जला दिया। नदी में कूदकर युवक ने जान बचाने का प्रयास किया।

गंभीर हाल में ससुराल के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल आए। शुक्रवार की सुबह झुलसे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

विक्रम के घर वालों को रो-रोकर बुरा हाल है

gorakhpur - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
पादरी बाजार के रहने वाले 35 वर्षीय विक्रम की शादी 5 साल पहले राजघाट क्षेत्र के अमुरतानी निवासी कान्ति से हुई थी। इनके दो बच्चे है। एक महीने पहले नाराज होकर उसकी पत्नी मायके चली गई थी। 5 दिन पहले विक्रम उसे घर ले जाने के लिए ससुराल आया था।

बृहस्पतिवार की दोपहर दोनों के बीच घर जाने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि प्रेमी के साथ मिलकर विक्रम को उसकी पत्नी ने जला दिया। बचने के लिए वह राप्ती नदी में कूद गया। शोर सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला।

गंभीर हाल में ससुराल के लोग विक्रम को लेकर जिला अस्पताल आए। विक्रम की मां लक्ष्मी ने बहु पर प्रेमी के साथ मिलकर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। राजघाट पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विक्रम मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता था। उसकी मां पादरी बाजार में ठेले पर फल बेचती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें