पीड़िता का आरोप है कि चार अप्रैल, 2018 को कुशाग्र ने उसके साथ रातभर दुष्कर्म किया। अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। विरोध करने पर मारपीट की। उसकी मां को भी पीटा गया और फिर दोनों को घर से निकाल दिया गया। धमकी दी गई कि अगर इस मामले की शिकायत की तो दोनों की हत्या करा दी जाएगी। युवती के मुताबिक अगर विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेगी।
एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक "पीड़ित युवती ने मुझसे मुलाकात कर बिसौली विधायक कुशाग्र सागर के खिलाफ
दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसके आरोपों की तस्दीक के लिए सीओ तृतीय नीति द्विवेदी को जांच सौंपी दी है। जांच में अगर आरोपों की पुष्टि होती है तो विधायक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"
वहीं मामले पर बिसौली विधायक कुशाग्र सागर का कहना है, "हमारे ग्रीन पार्क वाले घर में उसकी मां काम करती थी। युवती को मैंने देखा तक नहीं। 2014 में भी साजिशन दुष्कर्म के आरोप लगाए गए। मामला एसएसपी तक जाने के बाद सीओ से जांच कराई गई, लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला।
कॉल डिटेल, वीडियो, ऑडियो कुछ भी नहीं मिला। इसके बावजूद एक शपथपत्र लिखकर समझौता किया गया और मुझसे 10 लाख रुपये लिए गए। मेरे पिता पर भी झूठे आरोप लगाए गए थे। मुझे राजनीति में आगे बढ़ते देखकर यह साजिश की जा रही है।"