फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर युवती को हुआ प्यार तो छोड़ दिया घर-परिवार, फिर युवक ने किया कुछ ऐसा कि सहम गए सब

Sat, 23 Sep 2017 08:38 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
एक युवती को फेसबुक पर प्यार हो गया। जिस युवक से उसे प्यार हुआ उसके लिए उसने अपना परिवार ही छोड़ दिया। पढ़ें आगे क्या हुआ। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद की है। सिविल लाइंस इलाके में आरोपी कोचिंग देता है। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर दिल्ली की एक युवती को इलाहाबाद बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पढ़ें:- शादी का झांसा देकर रेप करता रहा भोजपुरी अभिनेता, फिर किया हैरान करने वाला घिनौना कांड

बाद में शादी से मना किया तो युवती ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। घटना के बाद से आरोपी कोचिंग संचालक संजय मिश्रा फरार है। उसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल
दिल्ली के बुराड़ी इलाके की रहने वाली युवती की फेसबुक के जरिए कई महीने पहले इलाहाबाद के सिविल लाइंस इलाके में रहने वाले कोचिंग संचालक संजय मिश्रा से बात हुई थी। फेसबुक की दोस्ती में संजय और युवती दोनों के बीच शादी का वादा हुआ और उसे 20 सितंबर को इलाहाबाद बुला लिया। 

पढ़ें:- प्रेम जाल में फंसाकर तीन साल तक किया रेप, शादी का दबाव बनाया तो कर दिया घिनौना काम

आरोप है कि यहां के केडी कैंपस स्थित कोचिंग सेंटर पर युवती को रखा और अगले दिन नवरात्र में शादी का वादा किया। आरोप है कि उसी दिन और रात में युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद संजय शादी से मुकर गया। 

युवती ने उसको फोन किए लेकिन मोबाइल स्विच आफ बताने लगा। कोचिंग संचालक संजय मिश्रा का वह इंतजार करती रही। युवती समझ गई कि संजय ने उसको शादी के नाम पर धोखा दिया है। उसके बाद थाना सिविल लाइंस आकर तहरीर दी। पुलिस जांच में जुटी है
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें