फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांवली पैदा हुई बच्ची, पति ने चरित्र पर सवाल उठाकर पत्नी को घर से निकाला

Fri, 23 Sep 2016 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के थाणे में एक महिला को उसके पति और सुसराल वालों ने घर से बाहर निकाल दिया। अक्सर बेटी को जन्म देने के चलते ऐसे मामले सामने आते हैं, लेकिन पति ने जिस वजह से पत्नी को घर से बाहर का रास्ता दिखाया है वह बेहद अजीब है।
विज्ञापन


डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार पीड़िता के साथ ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उसने एक सांवले रंग की बच्ची को जन्म दिया। इतना ही नहीं नाराज पति पीड़िता पत्नी पर शक करता और आए दिन चरित्र पर सवाल उठाकर उसे प्रताड़ित करता था। थाणे के मीरा रोड थाने में महिला ने शिकायत दर्ज करा दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

महिला से गहने देने से ससुराल वालों का इनकार

- फोटो : demo pic
शिकायत में कहा गया है कि 15 दिन पहले उसे घर से निकाल दिया गया, क्योंकि उसने एक सांवली बच्ची को जन्म दिया। साथ ही पीड़िता पर नवंबर 2014 से अत्याचार किया जा रहा है और इस बीच उसे कई बार अपने मायके भी भेज दिया जाता था। 

शिकायत में यह भी आरोप है कि ससुराल वालों ने पीड़िता के एक लाख के गहनों को वापस देने से इनकार कर दिया है, जोकि उसके पिता ने शादी के समय दिए थे। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन सुसराल वालों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें