फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने मुंबई जाने से मना किया तो कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 25 Aug 2016 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सरीला (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई साथ न चलने जैसी जरा सी बात पर युवक ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला और खुद भी फांसी लगा ली। जलालपुर थाने के जलालपुर गांव में बुधवार सुबह हुई इस घटना से इलाके के लोग सन्न रह गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

  
मुंबई में एक प्राइवेट कपंनी में कार्यरत रणजीत (24) पुत्र बरदानी अहिरवार रक्षाबंधन का त्योहार मनाने कुछ दिन पहले पत्नी शिव कुमारी (22) व बेटी अंशिका (3) के साथ गांव आया था। यहां से शिव कुमारी मौदहा के गुरदहा गांव अपने मायके चली गई थी। वहां से सोमवार को लौटी तो रणजीत मुंबई लौटने की तैयारी शुरू की। परिजनों के मुताबिक रणजीत ने गुरुवार के लिए ट्रेन का रिजर्वेशन कराया था, लेकिन शिव कुमारी ने मुंबई जाने से ही इंकार कर दिया। इसी बात पर दोनों में मंगलवार को विवाद हुआ था। 

परिवारीजनों ने बताया कि बुधवार को दोनों गांव के बाहर बने जानवर के बाड़े में शौच के लिए गए थे। दोपहर तक वापस नहीं लौटे तो भांजा बृजेश वहां पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया। कोई उत्तर नहीं मिलने पर दीवार फांदकर अंदर घुसा। वहां का नजारा देख उसकी चीख निकल गई। शिव कुमारी की गर्दन धड़ से अलग पड़ी थी। बगल में ही खून से सनी कुल्हाड़ी रखी थी और धन्नी से रणजीत का शव लटक रहा था। सूचना पर आई पुलिस ने मौका मुआयना किया। प्रभारी थानाध्यक्ष एसके त्रिपाठी ने बताया कि पति पत्नी के आपसी विवाद में यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें