फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कौन है रायन इंटरनेशनल ग्रुप के फाउंडर, जानें अब तक का सफर

Tue, 12 Sep 2017 11:24 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
आगस्टीन पिंटो
विज्ञापन
नई दिल्ली।  रायन इंटरनेशनल ग्रुप एक बड़ी संस्था है, जिसके देश-विदेश में सैंकड़ों स्कूल हैं। ऑगस्टीन एफ पिंटो इसके फाउंडर हैं। प्रद्युम्न हत्याकांड के बाद से रायन ग्रुप सुर्खियों में है। जानिए  इसके संस्थापक पिंटो के बारे में सबकुछ। 
विज्ञापन


चेन्नै के लॉयाल कॉलेज से ग्रेजुएट ऑगस्टीन एफ पिंटो का जन्म कर्नाटक के मेंगलुरु में हुआ था। कर्नाटक के मेंगलुरु के रहने वाले पिंटो इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं।

40 साल पहले मुंबई में खोला पहला स्कूल

मैडम पिंटो - फोटो : self
रयान इंटरनैशनल ग्रुप का पहला स्कूल मुंबई के बोरीवली ईस्ट इलाके में 1976 में खुला। इसका नाम था- सेंट जेवियर्स हाई स्कूल। इसके बाद पिंटो ने पूरी मुंबई में कई और स्कूल खोले। इसके बाद देशभर और विदेशों में इस ग्रुप ने पैर पसारे। मुंबई की बात करें तो अंधेरी, चेंबूर, मलाड, गोरेगांव, कांदिवली, नेरुल, सानपाड़ा और खारघर आदि में इस ग्रुप के दर्जनभर स्कूल हैं। 

कितने रायन ?
रायन इंटरनेशनल ग्रुप के तहत कई सारे ब्रैंडस हैं। जिनमें रायन इंटरनेशनल स्कूल, रायन ग्लोबल स्कूल, रायन फाउंडेशन, इंडियन मॉडल यूनाइटेड नेशंस और रायन शैलम प्रीस्कूल है।  रायन के देशभर के 18 राज्यों में करीब 150 स्कूल हैं। इनमें 3 लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं और करीब 15 हजार टीचर काम करते हैं। 
विज्ञापन

कानून के शिकंजे में क्यों?

रायन पिंटो
रायन इंटरनेशनल स्कूल गुड़गांव में एक छात्र प्रद्युमन ठाकुर की हत्या के बाद स्कूल में छात्रों की सुरक्षा को लेकर उठे। मामला गरमाया तो हरियाणा सरकार ने भी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। 

एक ओर जहां प्रद्युमन हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग उठी तो वहीं दूसरी ओर लोग स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग भी करने लगे। देखते-देखते मामला बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंच गया। फिलहाल, मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने स्कूल ग्रुप के सीईओ रायन पिंंटों की गिरफ्तारी पर एक दिन के लिए रोक लगा दी है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें