प्रेमी युगल को ये नहीं पता था कि जहां वो जा रहे हैं, उनके साथ ऐसा होगा। घरवाले दोनों की शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे। तब दोनों एक ऐसा काम करने के लिए निकले जिसने सबको हैरान कर दिया। जानिए उन्होंने क्या किया।
घटना उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के गृह जिले गोरखपुर की है। दरअसल सहजनवां के रहने वाले प्रेमी युगल को घरवाले एक नहीं होने दे रहे थे। इससे खफा प्रेमी युगल ने एक साथ मरने का मन बना लिया। फिर दोनों अपने-अपने घर से आत्महत्या करने के लिए निकल गए।
पढ़ें:- 15 दिनों से फंदे पर लटका हुआ था यह प्रेमी युगल, हो गई ऐसी हालत
प्रेमी युगल सीहापार हाल्ट रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां जान देने की कोशिश कर रहे प्रेमी युगल को लोगों ने बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनकी शादी के लिए परिवार वाले तैयार नहीं थे, इसलिए वे आत्महत्या करने जा रहे थे।
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
इंस्पेक्टर अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि हाल्ट स्टेशन पर दोनों काफी देर से घूम रहे थे। इस दौरान उन पर कुछ लोगों की नजर पड़ी। उनकी हरकत देखकर स्टेशन पर मौजूद लोगों ने सूचना कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया।
पढ़ें:- प्रेमिका के साथ भाग रहा था पुजारी, ऐसे पकड़ा गया
पुलिस को देखकर युवती रेल लाइन पर कूद गई। उसके सिर में चोटें आईं हैं। दोनों इलाके के नगवां गांव निवासी हैं। पुलिस ने घरवालों को सूचना दी, मगर युवती के घरवालों ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। फिलहाल युगल पुलिस की हिरासत में हैं।