चंडीगढ़ में आईएएस अफसर की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में मुख्य आरोपी विकास बराला ने पूछताछ में मान लिया है कि उसने वर्णिका कुंडू की कार का पीछा किया था। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
#VikasBarala has accepted during questioning that he was following #VarnikaKundu's car: Sources #ChandigarhStalkingCase
— ANI (@ANI) August 10, 2017
बुधवार को सेक्टर 26 थाने में विकास बराला व आशीष कुमार ने पूछताछ के दौरान सीनियर आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू के आरोपों पर जवाब दिया। सूत्र ये भी बताते हैं कि पुलिस के पूछताछ में विकास और आशीष ने ये भी माना कि उन्होंने रात को एक-एक बीयर पी रखी थी। ये दो बोतल बियर उन्होंने सेक्टर 8 की मार्केट की शॉप से खरीदी थी।
विज्ञापन
दोनों के घर पर लगाया था नोटिस
Vikas Barala Arrested
इससे पहले सुबह चंडीगढ़ पुलिस ने सुभाष बराला के सेक्टर-7 स्थित सरकारी मकान की दीवार पर नोटिस चिपका दिया था। इसके अलावा पुलिस ने दूसरे आरोपी दोस्त आशीष कुमार के भिवानी के बवानी खेड़ा के बरसी स्थित स्थित मकान पर नोटिस चिपकाया था।
नोटिस के जरिए पुलिस ने आदेश जारी किया कि दोनों आरोपी सुबह 11 बजे तक किसी भी हालत में सेक्टर-26 थाने में आकर पूछताछ व जांच में शामिल हो जाए।
Varnika Kundu and Vikas Barala
- फोटो : File Photo
उधर, हरियाणा की आईएएएस लॉबी अपने साथी अधिकारी वीएस कुंडू की बेटी के मामले में खुलकर उनका साथ नहीं दे रही है। घटना बीते शुक्रवार रात की है, लेकिन छह दिन बीतने के बावजूद अभी तक हरियाणा आईएएस एसोसिएशन की बैठक तक नहीं हो पाई है। शुरू में बैठक होने की चर्चाएं चली थीं, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ पाई।
पर्दे के पीछे तो आईएएस अधिकारी साथ होने का दम भर रहे हैं, लेकिन सामने आकर कोई समर्थन करने को तैयार नहीं है। आईएएस अधिकारियों के कुंडू के साथ खड़े न होने के पीछे यह भी माना जा रहा है कि सरकार के खिलाफ जाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा। वैसे भी जिस तरह से मामला सियासी रंग ले चुका है और लोकसभा तक गूंज पहुंच चुकी है, आईएएस अधिकारी अब दूर से ही पूरे प्रकरण के ताजा घटनाक्रम पर नजरें जमाए हुए हैं।
मुख्य सचिव ही हर राज्य में आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष होते हैं, ऐसे में हरियाणा आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष की कमान भी मुख्य सचिव की हैसियत से वरिष्ठ आईएएस डीएस ढेसी के हाथ में है। ऐसे में वह भी बैठक करने को लेकर ऊहापोह की स्थिति में हो सकते हैं, चूंकि एक तरफ सरकार है और दूसरी तरफ आईएएस साथी। वहीं, कई आईएएस अधिकारी बैठक न होने को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।