फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की छात्रा को टीचर ने किया अगवा, दोस्त संग किया गैंगरेप

Thu, 05 May 2016 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंडरा (वाराणसी)
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र की हाईस्कूल की छात्रा का एक शिक्षक द्वारा अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के दबाव बनाने पर आरोपी मंगलवार रात किशोरी को उसके गांव के बगल में छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


किसी तरह से घर पहुंची किशोरी ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई तो सभी थाने पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपी शिक्षक सहित तीन की तलाश की जा रही है।

फूलपुर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी चंदौली के साहबगंज क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में रहकर हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही थी। इन दिनों वह घर पर ही थी कि 12 अप्रैल को अचानक लापता हो गई। पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


फूलपुर पुलिस के पास बुधवार को पहुंची किशोरी ने बताया कि उसका अपहरण साहबगंज क्षेत्र की एक प्राइमरी स्कूल के शिक्षक रज्जूपुर निवासी निसार अहमद ने किया था। इसके बाद निसार, उसका दोस्त ऑटो चालक चोलापुर का पलहीपट्टी निवासी राकेश और दो अन्य ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें