फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद युवती की हत्या, अधजला शव देख सिहर गए लोग

Wed, 13 Dec 2017 05:27 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दरिंदगी की हदें पार करने वाली खबर सामने आई है। खबर पढ़कर कलेजा कांप जाएगा। घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की है। लगभग 22 साल की युवती की हत्या के बाद उसकी लाश सरायइनायत इलाके के लीलापुर गंगा कछार में फेंक दी गई। उसके शव को जलाने की भी कोशिश की गई। शक है कि रेप के बाद कत्ल किया गया है। 
विज्ञापन


लोगों ने अधजला शव देखा तो वहां भीड़ लग गई और सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची। मारी गई युवती की पहचान नहीं हो सकी। जमुनीपुर गांव के कुछ लोग लीलापुर गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर गंगा कछार में खेत की तरफ गए थे। 

पढ़ें:- हरियाणा: मासूम से निर्भया जैसी दरिंदगी, अपहरण कर किया रेप और हत्या

वहां उन्हें पगडंडी के बगल में युवती का अधजला जला शव दिखा। भीड़ लग गई। युवती के शरीर के सामने का हिस्सा और कपड़े जले थे, जबकि पिछला हिस्सा सलामत था। युवती ने लैगी और कुर्ती पहनी थी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फाइल
हालांकि कपड़े जल गए थे। शव के पास खून का धब्बा दिखा। एक चप्पल पैर में थी, जबकि दूसरा कुछ दूरी पर थी। युवती की पहचान नहीं हो पाई। वहां से कुछ ही दूरी बालू की डंपिग की गई जहां से रात-दिन ट्रक और ट्रैक्टरों में बालू की ढुलाई की जाती है। 

पढ़ें:- मुंबई: फिर हुआ निर्भया कांड की तरह रेप, 6 साल की मासूम बच्ची हुई शिकार

पुलिस मान रही है कि युवती का कत्ल कहीं और किया गया था। वहां शव लाकर शिनाख्त मिटाने के इरादे से जलाने की कोशिश की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने रात में कोई चार पहिया गाड़ी उस तरफ जाते देखी थी। 

ऐसे में माना जा रहा है कि युवती की हत्या के बाद कार में लाश लाकर फेंकी गई थी। शव को चीरघर में रखकर पुलिस शिनाख्त का इंतजार कर रही है। वहीं सरायइनायत में नसीरापुर गांव में एक खाली दुकान के भीतर मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी इसलिए कातिलों का भी पता नहीं चल सका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें