एक प्लाट में बोरे से धुआं उठ रहा था। मौके पर जमा हुई भीड़ ने जब बोरे की जांच की तो पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए क्या था उस बोरे में...
घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की है। करेली इलाके में एक युवक की हत्या के बाद उसकी लाश को जलाने की कोशिश की गई। बुधवार सुबह जाफरी कॉलोनी में कसारी-मसारी के पास एक प्लाट में शव देख भीड़ लगी तो खबर पाकर करेली पुलिस पहुंची।
पढ़ें:- ग्राम प्रधान के हत्याकांड में बड़ा खुलासा, इस शख्स ने शूटर से कराई थी हत्या
अज्ञात शव को सीलकर चीरघर में रख दिया गया है। इस बारे में जिले के सभी थानों के अलावा पड़ोसी जनपद की पुलिस को भी सूचना दी गई है ताकि लापता व्यक्तिों के परिवार के लोग करेली पुलिस से संपर्क कर सकें।
थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि जाफरी कॉलोनी के प्लाट में शव की सूचना पर उन्होंने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। शव को जलाने की कोशिश की गई थी। इस वजह से शव पर कपड़े थे नहीं। इतना साफ हो गया कि वह किसी पुरुष का शव था।
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
पास में ही जूट का बोरा पड़ा था। आसपास जलने का निशान था। ऐसे में अनुमान है कि उस व्यक्ति का कहीं और कत्ल किया गया था। फिर शव को बोरे में भरकर उस प्लाट पर लाने के बाद जलाने की कोशिश की गई।
पढ़ें:- गैंगरेप के बाद महिला से दरिंदगी, ऐसे हाल में मिले शव को देखकर सिहर उठे गांववाले
कातिल ऐसा शायद शिनाख्त मिटाने के लिए करना चाहते थे। अब मृतक की पहचान होनी मुश्किल भी है। कोई परिवार दावा करता है तो डीएनए का मिलान कराना पड़ सकता है। फिलहाल शव को सीलकर चीरघर में रखा गया है। इंतजार किया जा रहा है कि किसी तरह से शिनाख्त हो तो कातिलों के बारे में पता लगाया जा सके।