दरिंदगी के मकसद से इंटर का एक छात्र अपने ही स्कूल से आठ साल की मासूम को अपने साथ खेत में ले गया। इसके बाद वहां कुछ ऐसा हुआ कि वह थाने पहुंच गया। नेहरू कालोनी क्षेत्र में आठ साल की बच्ची बड़ी अनहोनी का शिकार होने से बच गई।
इंटर का एक नाबालिग छात्र बच्ची को हवश का शिकार बनाने के इरादे से खेत में ले गया था। पास में ही काम कर रहे किसानों ने आरोपी को पकड़कर बच्ची को छुड़ा लिया। आरोपी के माता-पिता स्कूल में शिक्षक बताए गए हैं।
आठ साल की बच्ची को स्कूल छोड़ने आई मां स्कूल के गेट से थोड़ा पहले ही उसे छोड़कर चली गई। इसी बीच हरिद्वार बाईपास के एक स्कूल में इंटर में पढ़ रहे छात्र ने बच्ची को स्कूल छोड़ने का झांसा देकर स्कूटी पर बैठा लिया।