फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्ची पर लिखकर दिया मोबाइल नंबर, छात्राओं ने झांसा देकर बुलाया, हुआ ऐसे हाल

Wed, 20 Sep 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहदे के बाल मुंडवाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो युवकों के ये नहीं पता था कि जिन छात्राओं को वो अपना नंबर दे रहे हैं, वही छात्राएं उनके साथ ऐसा कांड करा देंगी। देखिए छात्राओं ने दोनों का क्या हाल कराया। 
विज्ञापन


घटना सिद्धार्थनगर के इटावा इलाके की है। दरअसल दो मनचलों ने एक पर्ची पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर छात्राओं के पास फेंक दिया। आए दिन की जा रही इस हरकत से परेशान छात्राओं ने झांसा देकर दोनों युवकों को पहले कॉलेज में बुलाया और फिर उनके बाल काटकर चेहरे पर कालिख पोती गई। 

पढ़ें:- आशिक बोला- शादी नहीं की तो मार डालूंगा, फिर हुआ हैरान करने वाला कांड

इस दौरान मनचलों की पिटाई भी हुई। बाद में मनचलों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामला राजकीय महिला महाविद्यालय चौखड़ा का है। पुलिस ने दोनों मनचलों पर छेड़खानी का केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए मनचले - फोटो : अमर उजाला
बाउंड्री विहीन राजकीय महिला महाविद्यालय चौखड़ा में पिछले कई दिनों से मनचले अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखकर खिड़की के पास से  छात्राओं के पास पर्चियां फेंक रहे थे। परेशान आकर छात्राओं ने मंगलवार को इसकी सूचना प्राचार्य को दी। प्राचार्य ने छात्राओं को पर्ची पर दिए नंबर पर फोन कर कॉलेज में बुलाने को कहा। 

उधर, मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। जैसे ही मनचले कॉलेज के पास छात्राओं से मिलने पहुंचे, उन्हें पकड़ लिया गया। कॉलेज में ही उनके बाल काटे गए और चेहरे पर कालिख पोत कर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान मनचलों की पिटाई भी हुई। 

पढ़ें:- मुंबई से दिल्ली पहुंचे सिरफिरे आशिक ने कर दिया इस कदर परेशान कि दर्ज करवानी पड़ी FIR

इस संबंध में थानाघ्यक्ष जयदीप दुबे का कहना था कि पकड़े गए दोनों मनचले शहजाद अहमद व जमील अहमद थाना क्षेत्र के ही प्रेमपुर गांव के निवासी है। दोनों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें