पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के बड़हरिया गांव में रविवार की सुबह करीब तीन बजे गाय चोर होने के शक में भीड़ ने दो अल्पसंख्यक युवकों को पीट-पीट कर हत्या कर डाली। मारे गए युवकों की पहचान हफीजुल शेख और अनवर हुसैन के तौर पर हुई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हफीजुल असम के घुबड़ी जिले का जबकि अनवर कूचबिहार जिले का रहने वाला था। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों युवक गाय चोर थे या किसी नजदीकी बाजार से पशुओं को खरीद कर अपने साथ ले जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि भीड़ ने मृतकों के पिकअप वैन में भी तोड़-फोड़ की। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को धूपगुड़ी अस्पताल ले गई जिन्हें वहां मृत घोषित कर दिया गया।