फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो वायरल

Mon, 20 Nov 2017 07:12 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
दो युवकों ने चाकू की नोक पर नाबालिग को बंधक बनाया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में उसकी वीडियो क्लिप बनाकर वायरल कर दिया। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। गंगोह इलाके के एक गांव में दो युवकों ने चाकू से डराकर किशोरी के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसकी वीडियो क्लिप बनाकर वायरल कर दिया। 

मामले का खुलासा होने पर जब परिजनों ने आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। शनिवार को परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पढ़ें:- जिसके प्यार में छोड़ा था घर परिवार, उस प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

पीड़िता के भाई ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 9 नवंबर की शाम करीब साढे़ सात बजे उसकी 14 वर्षीय बहन घर के बाहर कूड़ा डालने गई थी। तभी गांव के दो युवकों ने उसकी बहन को पकड़ लिया और पास ही स्थित बिटौड़ों के बीच ले गए। वहां चाकू से डराकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की और उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। बाद में आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। दहशत में वह सुधबुध तक खो बैठी और चार दिन तक घर में गुमसुम पड़ी रही।

पढ़ें:- सात दरिंदों के हत्थे चढ़ी नाबालिग, गनप्वाइंट पर बंधक बनाकर किया गैंगरेप

बाद में पूछताछ करने पर उसने आपबीती बताई। परिजनों ने आरोपियों के घर जाकर उनसे पूछताछ की तो आरोपी और उसके परिजन गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आए। इसके बाद मामले को लेकर गांव में पंचायत की तो गुस्साए आरोपियों ने उक्त वीडियो क्लिप को व्हाट्स अप ग्रुप में वायरल कर दिया। 

शनिवार को परिजन पीड़िता को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसएसआई संजीव यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वह मामले की जांच करा रहे हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें