भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली निगम के लाइनमैन को दलाल के मार्फत रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से रिश्वत में लिए गए साढ़े 12 हजार रुपए बरामद कर लिए है।
यह कार्रवाई झुंझूनूं जिले में एसीबी टीम प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर हवा सिंह के नेतृत्व में दी गई। इंस्पेक्टर हवा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी अनिल कुमार बिजली निगम कंपनी में लाइनमैन है और सह आरोपी दलाल राजेश जाट है। वह गांव अलीपुर, थाना बगड़ झुंझूनूं का है। इस संबंध में गांव सिरियासर कलां, थाना सदर, झुंझूनूं निवासी परिवादी प्रवीण कुमार ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी।
जिसमें बताया कि उनके निवास पर घरेलू बिजली मीटर लगा है। जिसकी स्क्रीन खराब है। आरोपी लाइनमैन अनिल कुमार ने इस मीटर की फोटो खींचकर वीसीआर भरने की धमकी दी और 14 नवंबर को डरा धमकाकर परिवादी 2,700 रुपए ले लिए। .