फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहीं दो सगी बहनों को पेट्रोल डालकर जलाया, जानिए किसने दिया वारदात को अंजाम

Sat, 12 Aug 2017 05:47 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
बरेली के नवाबगंज के गांव देवरनियां जागीर में बीती रात दो बजे गांव में 19 वर्षीय गुलशन और 17 वर्षीय उसकी बहन फिजा पर सोते समय किसी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग से गुलशन का शरीर 95 प्रतिशत और फिजा 65 प्रतिशत जल गई। लड़कियों को आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां बयान दर्ज करने के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तहकीकात करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गुलशन और फिजा गांव देवरनियां जागीर निवासी नसरुद्दीन की बेटियां हैं, जो मेहनत मजदूरी करते हैं। गांव में उनके दो कमरे बिना प्लास्टर के हैं। उन पर दरवाजे भी नहीं लगे हैं। बाउंड्री के नाम पर दो ढाई फीट की दीवार ही बनी हुई है। घर वालों के मुताबिक इसी का फायदा उठाते हुए बृहस्पतिवार रात दो बजे कोई बाउंड्री कूदकर उनके घर में घुस आया। घटनास्थल पर कोल्डड्रिंक की बोतल मिलने से माना जा रहा है कि इसमें पेट्रोल भरकर लाया गया था।

एक कमरे में एक ही चारपाई पर सो रही फिजा व गुलशन पर पेट्रोल छिड़ककर मशल से आग लगा दी। आग से लड़कियां जलने लगीं। आग से लड़कियों के साथ ही आधी चारपाई और बिस्तर जल गए। उनकी चीख सुनकर पास में ही दूसरी चारपाई पर सो रही मां नत्थो, बहन 11 वर्षीय मुस्कान, चार साल का भाई फैज और बराबर वाले कमरे में सो रहे पिता नरसरुद्दीन और उनके साथ सो रहा छह साल का बेटा साहिल जाग गए। 
विज्ञापन


सभी ने आग बुझाने की कोशिश की और शोर सुनकर आसपास के लोग आग गए। तब तक गुलशन और फिजा बुरी तरह से जल चुकी थीं। गुलशन के चेहरे समेत 95 प्रतिशत शरीर जल गया और फिजा का गर्दन से नीचे का 65 प्रतिशत शरीर जल गया। दोनों बहनें जलती अवस्था में कमरे से निकलकर दौड़ीं और नल की चबूतरी पर लेट गईं। आग बुझाने के लिए पिता ने नल चलाकर उन पर पानी भी डाला।

सूचना पर यूपी 100 डायल पुलिस पहुंची और लड़कियों को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को खुलासे के निर्देश दिए हैं। 

तीन टीमें लगाई खुलासे को
एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस के अलावा सीओ और एसपी क्राइम के नेतृत्व  में दो टीमें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें