फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गे उल्टा लटकाने पर दो गिरफ्तार, बाइक पर दो दर्जन से ज्यादा को बांध रखा था

Thu, 05 Oct 2017 01:24 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
मुर्गे उल्टे लटकाए
विज्ञापन
बस्ती। राम-जानकी मार्ग पर लिटिल फ्लॉवर स्कूल के पास पुलिस ने एक बाइक पर 27 मुर्गे उल्टा लटका कर ले जाते समय धर दबोचा। कलवारी पुलिस गायघाट निवासी दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। 
विज्ञापन


कलवारी प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र का कहना है कि पुलिस को बार-बार सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग मुर्गों को अत्यंत क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाते हैं। ऐसा करने वालों पर नजर रखने के परिणाम स्वरूप बुधवार को दो लोगों के बाइक पर बांधकर मुर्गे ले जाने की सूचना मिली। लिटिल फ्लॉवर स्कूल के पास उन्हें पकड़ा गया।

एसपी संकल्प शर्मा के अनुसार बाइक पर मेहताब अली और मोहर्रम अली चिकवा निवासी मोहल्ला गायघाट के कब्जे से 27 मुर्गों को ले जाते मिले। मुर्गों की चोंच से खून निकल रहा था। यह कृत्य 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इसके तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें