फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिग बहनों से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, एक की हालत नाजुक

Thu, 05 Oct 2017 11:49 AM IST
amarujala.com- presented by: शारुख खान
विज्ञापन
गैंगरेप के बाद जांच करते अधिकारी - फोटो : ani
विज्ञापन
एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। इस खबर को पढ़ने के बाद रूह कांप जाएगी। दो सगी नाबालिग बहनों के साथ 3 हैवानों ने गैंगरेप किया। 
विज्ञापन


घटना झारखंड के पलामू की है। छतरपुर इलाके में हथियारों के बल पर 2 सगी नाबालिग बहनों को तीन युवकों ने हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया।  Jharkhand: 2 minor girls were allegedly gang-raped by 3 men yesterday in Chattarpur's Palamu; police investigation underway pic.twitter.com/8M8xFzBuME — ANI (@ANI) October 5, 2017 दोनों बहनें पलामू जिले के छतरपुर हाई स्कूल की छात्रा थीं और स्कूल के सामने एक किराए के घर में रह रही थीं। बताया जा रहा है कि इस इलाके में रहने वाले तीन युवकों ने रात में शौच के लिए गई दोनों बहनों को पकड़ लिया। दोनों को वो एक घर में ले गए और उनके साथ गैंगरेप किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उनका वीडियो बना लिया। साथ ही तीनों ने धमकी दी कि अगर पुलिस में इसकी शिकायत की तो उसे वायरल कर देंगे। घटना के बाद एक नाबालिग की हालत गंभीर है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें