फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों ने किया महिला के साथ गैंगरेप, आपत्तिजनक फोटो की सोशल मीडिया पर वायरल

Mon, 01 Jan 2018 09:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
घर में महिला को अकेली देख पड़ोसियों की नियत खराब हो गई। उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप किया और आपत्तिजनक फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जानिए फिर क्या हुआ।
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की है। कटरामेदनीगंज इलाके में एक महिला अपने घर में अकेली थी। पड़ोस में रहने वाले दो लोग मौका पाकर घर में घुस गए और तमंचे के बल पर गैंगरेप किया। 

पढ़ें:- फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर मॉडल को पिलाई शराब, 4 लोगों ने लूटी आबरू
विज्ञापन


आरोप है कि महिला से गैंगरेप के बाद पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। इस मामले को लेकर कई लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। इस पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचकर जांच की।

पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी। महिला के मुताबिक उसका पति मजदूरी करता है। 29 दिसंबर को दिन में जब वह घर पर अकेली थी तो पड़ोस के रहने वाले दो लोग और एक अज्ञात उसके घर आ गए। तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

जाते समय धमकी दी कि यदि किसी को बताओगी तो पूरे परिवार को जान से हाथ धोना पडे़गा। इस दौरान अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसकी जानकारी जब महिला को हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। 

घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी राम आशीष यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी ने बताया कि महिला का सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो डालने से नाराजगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें