फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलून के अंदर जिस्मफरोशी का काम करते थे दो मॉडल, पुलिस ने इस तरह किया पर्दाफाश

Mon, 11 Jun 2018 01:49 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे में जिला ग्रामीण पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो छोटे समय के लिए मॉडल रही महिला और पुरुष भी शामिल हैं। इनपर आरोप है कि वह कथित तौर पर भयंदर शहर में जिस्मफरोशी में लिप्त थे। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी तब हुई जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला सैलून परिसर में जिस्मफरोशी का काम करती है। मीरा रोड पर बना यह सैलून कुछ समय पहले बंद हो गया था।

विज्ञापन


भयंदर के सहायक पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर एक शख्स को ग्राहक के तौर पर सैलून के अंदर भेजा। जैसे ही जिस्मफरोशी की डील पक्की हुई पुलिस ने तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इसमें दो आदमियों सहित कर्नाटक का एक मॉडल और बिहार से ताल्लुक रखने वाली एक मॉ़डल भी शामिल हैं। 

कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस ने सैलून से दो महिलाओ को मुक्त कराया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दण्ड सहिंता की धारा और अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जो महिला पहले सैलून चलाया करती थी। वह इन मॉडलों का इस्तेमाल ग्राहक लाने के लिए करती थी। बदले में मॉडल भी शो के दौरान अपने संपर्क में आने वाली महिलाओं को रैकेट में शामिल होने के लिए मनाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें