उत्तर प्रदेश के आगरा में चोरों ने दीवार के जरिए सुरंग बनाकर लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। मामला आगरा के सैंया इलाके का है जोकि शहर से महज 25 किलोमीटर दूर है। बताया जा रहा है कि चोर फिल्मी स्टाइल में सुरंग के रास्ते ज्वैलरी शॉप में घुसे और पूरी की पूरी तिजोरी चुराकर ले गए। चौंका देने वाली बात है कि तिजोरी का वजन 350 किलोग्राम था, जिसमें 5 किलोग्राम चांदी, 50 ग्राम सोना और कैश भी था।
दुकान मालिक ने बताया कि जब उन्होंने सुबह दुकान खोली तो दीवार में करीब 4 फुट का सुराख पाया। उन्होंने बताया कि 350 किलोग्राम की तिजोरी को हिलाने के लिए कम से कम 4 लोग चाहिए होते हैं, लेकिन सुरंग के रास्ते उसे बाहर ले जाना बेहद चौंका देने वाला है।