फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेडरूम की ग्रिल तोड़कर बंगले में घुसे चोर, दो दिन तक करते रहे पार्टी

Wed, 02 Nov 2016 12:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई के वसई में चोरी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने घर में जबरन घुसने और चोरी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार हो गया है। चौंका देने वाली बात है कि दोनों एक डॉक्टर के घर में ग्रील तोड़कर घुसे और दोनों ने दो दिन तक घर में पार्टी की।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार जिस डॉक्टर के घर में यह घटना हुई है, उनका नाम प्रशांत (64) है और वह काफी दिन से बाहर गए हुए थे। जब पड़ोसियों ने वसई स्थित उनके बंगले में चोरों की गतिविधियों को देखा तो पुलिस को खबर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी राजकुमार निषाद को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। निषाद के खिलाफ जबरन घर में घुसने और चोरी करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

​चाय और पोहा बनाकर की पार्टी

पुलिस के मुताबिक दोनों चोर घर में बेडरूम की ग्रील तोड़कर घुसे थे। इसके बाद उन्होंने घर में पोहा और चाय बनाकर पी। बताया जा रहा है कि दोनों ने घर पर काफी दिन से नजर रखी हुई थी। पुलिस ने मुताबिक निषाद और उसके साथी ने डॉक्टर के बैंक अकाउंट जानकारी और पासवर्ड भी चुरा लिया था। लेकिन, उसका इस्तेमाल नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें