फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, वजह सिर्फ इतनी सी

Sun, 13 Aug 2017 11:02 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली के गांव बकैनिया में जमीनी विवाद में शनिवार की देर शाम गांव के ही कुछ लोगों ने गांव के 26 वर्षीय हरीश वर्मा की जमकर पिटाई की और उसे कुएं में फेंक दिया। मौके पर पहुंचे घर वालों ने उसे बमुश्किल बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने हरीश को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


हरीश वर्मा के फूफा शारदा वर्मा ने बताया कि हरीश एक साल का था, तभी उसकी मां का निधन हो गया था। मां की मौत के बाद हरीश उनके पास ही गांव बकैनियां में रहता था। उनके घर के सामने ग्राम पंचायत की थोड़ी सी जमीन पड़ी है। वह शनिवार की सुबह अपनी जमीन में दीवार बनवा रहे थे, जिसका पड़ोसी ने विरोध किया। 

इस पर कहासुनी हो गई थी और फिर आरोपियों ने उसके घर पर पथराव शुरू कर दिया था। हरीश ने इसका विरोध किया और यूपी 100 को घटना की सूचना दे दी। एलआरपी चौकी इंचार्ज और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद दोनों पक्षों को पुलिस चौकी बुलाकर सुलह समझौता करा दिया था। समझौता होने के बाद दोनों पक्ष घरों को लौट आए। 
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब आठ बजे हरीश वर्मा घर से निकल कर किसी काम से जा रहा था। तभी हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और यह कहते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी कि बहुत गालियां दे रहा था। आरोप है कि पिटाई करने के बाद उसे कुएं में फेंक दिया। 

शोरशराबा होने पर फूफा और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो देखा हरीश वर्मा कुएं में में डूब रहा था। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। 

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव का पंचायतनामा भरने वाले एसआई राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के सिर, नाक से खून बह रहा था। इसके अलावा भी शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। सदर कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें