फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में चल रही थी फेयरवेल पार्टी, पीछे से कुछ ऐसे लाखों चुरा ले गए चोर

Wed, 02 May 2018 02:21 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक से पैसे चोरी होना एक आम बात होगी, लेकिन शातिर चोरों का तरीका वायरल हो रहा है। चेन्नई के मदुरई में चोरों ने बैंक को लूटने का ऐसा वक्त चुना जिसे जानकर हर कोई हैरान है। कई दिनों की साजिश और पैनी नजर की मदद से चोर 10 लाख रुपये उड़ा ले गए। दरअसल, चोरों ने बैंककर्मी को दी जा रही फेयरवेल पार्टी के दौरान चोरी को अंजाम दिया।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक बैंक की चौथी मंजिल में फेयरवेल पार्टी चल रही थी और चोर पीछे से कैशियर के कैबिन से पैसे चोरी करके ले गए। मदुरई का इंडियन बैंक चोरी का शिकार हुआ है और घटना सामने उस वक्त आई जब कैशियर ने कैबिन से कैश गायब पाया। बताया जा रहा है कि चोर इस दिन की फिराक में कई दिनों से बैठे हुए थे। 

ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से मामले की तफ्तीश कर रही है कि आखिर कैसे चोर बैंक में घुस थे। पुलिस को शक है कि बैंक के स्टॉफ से ही चोरों की मदद की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें