फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई : दस दिन से लापता हीरा कारोबारी की लाश मिली, टीवी कलाकारों सहित कई से पूछताछ

Sat, 08 Dec 2018 08:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन से लापता मुंबई के 57 वर्षीय घाटकोपर हीरा कारोबारी को पनवेल में देहरांग बांध के नजदीक एक पहाड़ी इलाके में मृत पाया गया। कारोबारी का मृत शरीर रहस्यमय परिस्थितियों में गुरुवार को झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। हीरा कारोबारी राजेश्वर किशोरिलाल उदानी घाटकोपर (पश्चिम) में काम लेन के महालक्ष्मी अपार्टमेंट में रहता था। 

विज्ञापन


उदानी को आखिरी बार 28 नवंबर की रात को पूर्वी एक्सप्रेस राजमार्ग (ईईएच) पर विक्रोली यातायात पुलिस चौकी के पास देखा गया था। घाटकोपर डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त माणिकसिंह पी पाटिल ने कहा, "उदानी ने अपने ड्राइवर से उसे एक जगह पर छोड़ने के लिए कहा, जिसके बाद वह दूसरी कार में बैठकर चला गया।"  पुलिस के अनुसार, जब उदानी विखरोली पहुंचे तो वो फोन पर बात कर रहे थे। उनकी आखिरी मोबाइल लोकेशन नवी मुंबई में राबले थी जिसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। 

चालक ने पुलिस को बताया कि दूसरी कार 70 मीटर दूर पार्क की गई थी इसलिए वह उसका पंजीकरण नंबर नहीं देख सका। पुलिस को संदेह है कि कार की नंबर प्लेट डुप्लिकेट हो सकती है। उदानी के बेटे, 31 वर्षीय रोनाक ने 29 नवंबर को पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस ने लापता व्यक्ति की शिकायत दर्ज कराई। 3 दिसंबर को, उन्होंने अपहरण का मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन


बांध के सुरक्षा गार्ड को एक एक शरीर मिला जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी पनवेल तालुका पुलिस ने शरीर को पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेजा और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। पंत नगर पुलिस ने उदानी परिवार से संपर्क किया। परिवार ने कपड़े और जूते के आधार पर शरीर की पहचान की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम कई लोगों से पूछताछ कर रहे हैं जिसमें टीवी जगत से जुड़े लोग और बार में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं। और मामले की जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

उदानी की कंपनी वेबसाइट पर मिली जानकारी के अुनसार वो नायाब चीजों को इकट्ठा करने के शौकीन थे। उनके कलेक्शन में स्वतंत्रता से पहले के कलाकार नंदलाल बॉस, बिनोद बेहरी मुखर्जी, और कई बड़े लोगों की चीजें और आजादी के बाद के कलाकार एम एफ हुसैन, सुनील दास और कई अन्य लोगों के काम शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें