संभल के एक मोहल्ले में पत्नी की बीमारी का हवाला देकर पड़ोसी ने किशोरी को अपने घर बुलाया और नशा देकर बेहोश कर दिया। शारीरिक शोषण कर वीडियो बना ली। बाद में आरोपी किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी भागे हुए हैं।
संभल कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में अधेड़ व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बीमारी का हवाला देकर पड़ोसी की 15 वर्षीय बेटी को घर में रोटी बनाने के लिए बुलाया। किशोरी ने रोटी बनाई और जब वह जाने को हुई तो इसके बाद उसका हाथ पकड़कर उसके साथ जोर जबरदस्ती की। अधेड़ व्यक्ति के साथ मौजूद गूंगे व्यक्ति ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई बार उसके संग दुष्कर्म किया।
हद तो तब हो गई जब पीड़ित किशोरी के परिजनों से आरोपियों ने 60,000 रुपये मांगे और न देने पर जान से मारने और वीडियो सार्वजनिक कर दी। जब वीडियो सार्वजनिक हुई तो किशोरी के परिचितों ने देखी। इसके बाद परिजनों को जानकारी हुई। परिजन किशोरी को लेकर सीधे कोतवाली पहुंचे। किशोरी ने आपबीती सुनाई। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई। कोतवाली पुलिस नामजद आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना गंभीर है। तहरीर के आधार पर हबीब पुत्र रियासत और गूंगे व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें रेप, छेड़खानी तथा पाक्सो एक्ट लगाया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी भाग गए। पहली घटना दिसंबर 2016 की है। लेकिन वीडियो अब वायरल हुई है।