राजस्थान में जयपुर के श्रीगंगानगर इलाके में किशोरी से गैंगरेप करने बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आरोपी है कि तीन युवकों ने रात में सो रही युवती के घर में घुसे थे। युवती छत पर सो रही थी तभी तीनों आरोपियों ने छत पर ही उसका गैंगरेप कर मौके से भाग गए।
गैंगरेप की घटना गुरुवार की रात 11 बजे की है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार गैंगरेप के अगले शुक्रवार को तड़के पांच बजे तीनों आरोपी फिर किशोरी के घर पहुंचे और उसे जगाकर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी और उसे जलता हुआ छोड़कर भाग गए। आग की लपटों में जल रही किशोरी के चिल्लाने पर घर वाले जगे और उसे नजदीक के अस्पताल ले गए।
हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर अस्पताल में रेफर किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मिट्टी का तेल डालकर जलाने से पहले तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। घटना के दौरान घर में उसके दादा-दादी ही थे।