फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर बेटे ने पिता को काटा टुकड़े-टुकड़े, अलग-अलग जगहों में फेंके अंग

Tue, 31 May 2016 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : NDTV
विज्ञापन
कलयुगी इंजीनियर बेटे ने अपने पिता के साथ रूह कंपा देने वाली हैवानियत की है। 36 साल के इंजीनियर बेटे ने अपने 68 वर्षीय पिता को गोली मार दी और फिर उसके टुकड़े-टुकड़े करके शहर के अलग-अलग जगहों में फेक दिया।
विज्ञापन


मामला केरल के चेंगनूर शहर का है। पुलिस ने बताया कि इंजीनियर बेटा शेरिन जॉन यहां एक आईटी कंपनी में काम करता था। शेरिन जॉन के पिता जॉय वी जॉन पिछले तीन दशक से अमेरिका में रह रहे थे। घटना के कुछ दिन पहले ही वह अपने गृहनगर आए थे।

एनडीटीवी के अनुसार, पुलिस को आशंका है कि जॉय वी जॉन की हत्या संपत्ति विवाद को लेकर की गई है।
विज्ञापन

पिता-पुत्र एसी ठीक कराने गए फिर वापस नहीं लौटे

murder - फोटो : NDTV
पुलिस ने बताया कि एक सप्ताह पहले मृतक की पत्नी मरिअम्मा ने पुलिस में वी जॉन की गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनके पति और बेटे एसी ठीक कराने मैकेनिक के पास गए थे जिसके बाद से लौटकर घर नहीं पहुंचे।

पुलिस ने मामले की छानबीन की और बेटे को पूछताछ के लिए उठाया जो घटना की खौफनाक कहानी सामने आई।

पिता की हत्या का आरोपी बेटा शेरिन जॉन ने पुलिस से हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया और बताया कि घर से कुछ दूर ले जाकर उसने अपने पिता को गोली मार दी थी। उसने बताया कि इसके बाद उसने शव को टुकड़ों में काटकर उन्हें शहर के अलग-अलग इलाके में फेंक दिया था।

आरोपी बेटे के बयानों के आधार पर पुलिस ने मृतक के शव के टुकड़े शहर के अलग-अलग स्‍थानों से बरामद कर लिया है। बरामद किए गए टुकड़ों में सिर, हाथ-पैर और कुछ अन्य अंग हैं।

पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज कर ‌ल‌िया है। अभी हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें