फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजबुल के लिए आंतकी भर्ती करने वाले तीन गिरफ्तार

Tue, 31 May 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सोपोर
विज्ञापन
आतंकवादी
विज्ञापन
सोपोर पुलिस ने रविवार को आंतकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लिए युवाओं की भर्ती करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि लियाकत अहमद लोन पुत्र स्व. गुलाम मोउद्दीन लोन, मोहम्मद शफी भट पुत्र मोहम्मद सुल्तान भट निवासी हारवां और तारिक अहमद नजर पुत्र मोहम्मद सुल्तान नजर निवासी बदरहार हंदवाड़ा हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


तीनों क्षेत्र में युवाओं को आंतकी संगठन में भर्ती करने का गिरोह चला रहे हैं। थाना बोमोई पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवाओं से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने हाल ही में उमर खालिद मीर पुत्र अब्दुल खालिद मीर निवासी तुजाड़ को आंतकी संगठन में भर्ती करवाया है।

गिरफ्तार युवाओं के खिलाफ बोमोई पुलिस थाना में  गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम और कई अन्य आपराधिक धारों के तहत प्रथामिकी दर्ज की गई है। । सोपोर एसपी हरमीत सिंह ने बताया कि पड़ताल में हमने पाया कि पकड़े गए तीनों व्यक्ति आतंकी संगठन के लिए भर्ती करने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलओसी के पार भारत विरोधी नारे लगाते आतंकियों का वीडियो वायरल

- फोटो : PTI
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के करीब 20 आतंकी भारत में घुसपैठ के लिए एलओसी के पार तैयार बैठे हैं। उनका एक एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

इसमें 20 आतंकी हथियारों से लैस दिख रहे हैं। सभी भारत विरोधी नारे भी लगा रहे हैं। बताया गया है कि यह वीडियो हाल का ही है। इसके सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो र्गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें