अमेरिका के सिएटल में इंजीनियर पति की मौत के केवल 10 दिन बाद इंजीनियर की पत्नी ने भी आत्महत्या की कोशिश की है। आपको बता दें मधुकर रेड्डी गुडुर ने 4 अप्रैल को आत्महत्या कर ली थी। मधुकर ने आत्महत्या करने से पहले अपनी मां को मैसेज करके माफ करने का अनुरोध किया था।
ये भी पढ़ें- अश्लील वीडियो की ब्लैकमेलिंग से तंग होकर रेलवेकर्मी ने किया सुसाइड
इंजीनियर की पत्नी स्वाति के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि स्वाति ने शुक्रवार को आत्महत्या करने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार घटना के समय स्वाति अपने माता-पिता के तेलंगाना के कोठापेट स्थित घर में थी। वहां उसने बाथरूम क्लीनर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। स्वाति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पति की ही तरह स्वाति भी अमेरिका के सिएटल में इंजीनियर हैं। दंपति ने हाल ही में नए घर में प्रवेश किया था। मधुकर और स्वाति की 4 साल की एक बेटी भी है।
ये भी पढ़ें- पत्नी ने लगाई फांसी, पति को दस साल का सश्रम कारावास
स्वाति के परिवार वालों ने बताया कि उसके ससुराल वालों के आरोप के बाद कि वैवाहिक जिंदगी में तनाव के कारण मधुकर ने आत्महत्या की, स्वाति ने ये कदम उठाया। स्वाति के घरवालों ने बताया कि उसे पति के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं होने दिया गया था।