फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदर्शन चैनल के एडीटर सुरेश चव्हाणके गिरफ्तार, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप

Thu, 13 Apr 2017 12:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
सुरेश चव्हाणके
विज्ञापन
सांप्रदायिक नफरत उकसाने के मामले में सुदर्शन न्यूज के संपादक और मैनेजिंग डॉयरेक्टर सुरेश चव्हाणके को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट पर धर-दबोचा गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने चैनल के जरिए संभल में धार्मिक स्थल को लेकर विवादित खबरें प्रसारित की है। इसे सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए (1), 295 ए 505 (1) बी और सेक्शन 16 (केबल टेलिविजन नेटवर्क रेगुलेशन एक्ट, 1955) के तहत केस दर्ज किया गया है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक चव्हाणके को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वे संभल में एक रैली को संबोधित करने जा रहे थे।

दरअसल, चव्हाणके के खिलाफ एसएचओ ने एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर का मुद्दा तब उठा जब 6 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल के बीच प्रोग्राम टेलिकास्ट किया गया था। बता दें कि चव्हाणके पर पहले भी रेप और आपराधिक गतिविधियों के चार्ज लग चुके हैं।
विज्ञापन


उनके खिलाफ साल 2016 में उनकी ही एक महिला स्टाफ मेंबर ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। महिलाकर्मी का आरोप था कि करीब 5 साल तक चव्हाणके ने उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें