अभिनेत्री जिया खान आत्महत्या केस में उसके ब्वॉयफ्रेंड सूरज पचोली के खिलाफ अदालत में चल रहे केस में नया मोड़ आ गया है। पंचोली के खिलाफ अब हत्या और बलात्कार का मुकदमा चल सकता है।
जिया खान केस की पैरवी कर रहीं सरकारी वकील कल्पना हीरे ने गुरुवार को मुंबई की विशेष अदालत से मांग कि पंचोली के खिलाफ हत्या और बलात्कार मुकदमा चलाया जाए। वहीं इस संदर्भ खान की मां राबिया ने भी अदालत के सामने अपने बयान दर्ज कराए।
राबिया खान प्रत्यक्षदर्शी के तौर पर विशेष अदालत में कहा कि उसकी बेटी का केस एक हत्या का मामला है और पंचोली के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह ऐसी श्ाख्स हैं जिसने जिया की मौत के बाद सबसे पहले उसका शरीर देखा था।
खुला जिया खान की मौत का रहस्य, भ्रूण निकालकर टॉयलेट में डाला था