फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी रिमोट के लिए भाई से हुआ झगड़ा, बहन ने लगा ली फांसी

Tue, 06 Dec 2016 02:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के अजमेर में भाई-बहन के बीच टीवी रिमोट को लेकर झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि बहन ने खुद को खत्म कर डाला। अजमेर के दहेली गेट क्षेत्र में रहने वाली 14 साल की लड़की का, भाई से टीवी रिमोट को लेकर झगड़ा हुआ था। इस वजह से बहन ने दुपटे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 14 साल की लड़की का नाम अनीशा उर्फ गुड्डी है और उसके पिता का नाम अख्तर हुसैन है। दरअसल, पिता दिल्ली गेट में भी रहते हैं और वह एक होटल में काम करता है। इस बीच जब वह घर में दूसरी मंजिल पर खाना खा रहे थे, उसी दौरान दोनों बच्चे तीसरी मंजिल पर टीवी देख रहे थे। दोनों के बीच में बहस हो गई और अगले दिन पिता ने गुड्डी को पंखे से लटका हुआ पाया।
विज्ञापन

डॉक्टर बोले, बच्चें जरा सी बातों पर कर लेते हैं सुसाइड

बताया जा रहा है कि गुड्डी अक्सर अपने भाई के व्यवहार से परेशान रहा करती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। बताते चलें कि वारदात 2 दिसंबर की है।  पुलिस ने परिजनों को लाश दे दी है और जांच में जुट गई है।

गुड्डी के इस कदम पर जेएनएन अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक बच्चों को जरा सी बात पर इस कदर गुस्सा आता है कि वे अपनी सुसाइड करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें