फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कैसे बंदी को सुधारने गई महिला खुद हुई अपराध का शिकार

Tue, 06 Dec 2016 02:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
तिहाड जेल में बंदियों को सुधारने गई एनजीओ संचालिका का जेल से रिहा होने के बाद एक बंदी ने अपहरण कर लिया और उसे छोड़ने के एवज में 20 लाख की फिरौती मांगी।
विज्ञापन


महिला के पति की तहरीर पर एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो दिन की भागदौड़ के बाद दिल्ली से महिला को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि रोहित के खिलाफ दिल्ली और देहरादून में तीन मुकदमे दर्ज है। आरोपी पटेलनगर से चोरी और अपहरण के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पटेलनगर के टीएचडीसी कालोनी बंजारावाला निवासी आशीष बेनिवाल की पत्नी सौम्या एनजीओ चलाती हैं। एनजीओ जेलों में बंदियों के सुधार के लिए काम करता है। सौम्या ने अपनी टीम के साथ छह महीने पहले तिहाड़ जेल में बंदियों के जीवन में सुधार लाने के लिए काम किया था। उस समय रुड़की निवासी रोहित उर्फ अजय उर्फ मनोज कुमार भी जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से रिहाई के बाद बढ़ाया मेल जोल

jail break
जेल से रिहाई के बाद रोहित ने सौम्या से मेलजोल बढ़ाया और फोन पर बात करने के साथ कई बार उसके घर तक भी आया। आरोप है कि दो दिसंबर को रोहित ने सौम्या को बहाने से रेलवे स्टेशन पर बुलाया और उसे जबरन दिल्ली लेकर चला गया।

दिल्ली में सौम्या को एक कमरे में बंद कर दिया और उसके पति को फोन करके अपहरण की जानकारी देते हुए रिहाई के बदले 20 लाख रुपये फिरौती मांगी। पति आशीष ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने सौम्या की गुमशुदगी को अपहरण में दर्ज कर एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की।

अपहरणकर्ता ने आशीष से पेशगी के रूप में एक लाख रुपये मेरठ आकर देने को कहा। इधर फोन पर हुई बातचीत के आधार पर पुलिस ने रोहित की लोकेशन ट्रैस कर ली।

लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम आशीष के साथ दिल्ली बस अड्डे पर पहुंची। तभी रोहित दिल्ली से मेरठ जाने वाली बस में दिखाई दिया। इस पर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर महिला को एक कमरे से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें