फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में बड़ौदा हिंदुवान के ग्राम प्रधान को गोली मारी, वजह जान सकते में आई पुलिस

Sun, 28 Jan 2018 10:29 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बड़ौदा हिंदुवान के गांव के प्रधान को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को जब वजह का पता चला तो वह सकते में आ गई। जानिए
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले की है। पिलखुवा के गांव बड़ौदा हिंदुवान में रविवार की शाम बाइक सवार तीन लोगों ने ग्राम प्रधान को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल ग्राम प्रधान को नजदीक के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। 

वहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। घटना की पृष्ठभूमि में प्रथम दृष्टया रंजिश का मामला सामने आ रहा है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

गांव बड़ौदा हिंदुवान के ग्राम प्रधान तेजपाल (45) पुत्र सुदामा गांव के पास ट्यूबवेल पर जा रहे थे। तभी अपाचे बाइक पर सवार तीन हथियार बंद हमलावर पहुंचे और उन पर फायर कर दिया। गोली कंधे में लगने से ग्राम प्रधान लहूलुहान होकर गिर पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच आसपास के लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया। 

सीओ पवन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि रंजिशन गोली मारी गई है। उधर, एडिशनल एसपी राममोहन सिंह ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पांच टीम बनाई गई हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें