फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की खराब हुई नियत, भाई के साथ मिलकर महिला को बनाया हवस का शिकार

Sun, 28 Jan 2018 09:12 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
महिला अपने बूढ़े सास-ससुर के साथ घर में अकेली थी। ग्राम प्रधान की नियत खराब हो गई। उसने भाई के साथ मिलकर महिला को हवस का शिकार बना डाला
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। खोराबार में रहने वाली महिला ने प्रधान प्रसिद्ध नारायण यादव और उनके चचेरे भाई लालधर यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर ग्राम प्रधान और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

पुलिस ने दोनों की तलाश में है। आईजी मोहित अग्रवाल के आदेश पर पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा है। घटना तीन जनवरी की है। खोराबार इलाके की महिला का आरोप है कि रात साढ़े आठ बजे प्रधान अपने भाई के साथ घर में घुस गए और असलहे के बल पर बलात्कार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद चुप रहने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला का कहना है कि पति विदेश में काम करते हैं और इस समय वहीं हैं। घर में केवल बूढ़े सास-ससुर ही हैं। थाने जाने पर सुनवाई नहीं हुई तो एसएसपी के पास फरियाद लेकर पहुंची लेकिन उनके आदेश के बाद भी थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
 
इसके बाद 22 जनवरी को आईजी मोहित अग्रवाल से शिकायत की। आईजी के आदेश के बाद खोराबार पुलिस ने प्रधान और उनके चचेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें