फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP नेता की पत्नी के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 4 महिलाएं छुड़वाईं

Fri, 18 Aug 2017 09:46 AM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता की पत्नी के होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था, पुलिस ने छापा मारकर छह स्टाफ और एक बांग्लादेशी सहित 4 महिलाओं को वहां से निकाला। मुंबई के थाने पुलिस के मानवरोधी तस्कर सेल ने सूचना के आधार पर बुधवार को कल्याण स्थित रिलैक्स होटल एंड गार्डन में छापा मारा। पकड़े गए लोगों में बार का मैनेजर हरिश्चंद्र शेट्टी (57), कैशियर राहुल दत्त और वेटर्स सत्यनारायण पाल(42), रमाकांत महंत(28), विजय शेट्टी और विज्ञान शमाल(35) शामिल है। उन्हें तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


बांग्लादेशी महिला के पास एक वैध पासपोर्ट और वीजा भी था। मानवरोधी तस्कर सेल के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र दौड़कर ने कहा, होटल भाजपा नेता की पत्नी का है और पूछताछ के लिए उन्हें भी बुलाया जाएगा। वहीं, भाजपा नेता ने कहा, उन्होंने होटल को इस शर्त पर किराये पर दे रखा था कि अगर यहां किसी भी तरह के गैरकानूनी काम होंगे तो वे खुद जिम्मेदार होंगे ना कि होटल के मालिक।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें