नोटबंदी के बाद हवाला डीलरों समेत कई बड़े कारोबारी अपने काले धन को सफेद करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी बीच उनकी इन कोशिशों को नाकाम करने के लिए आयकर विभाग भी लगातार छापेमारी कर नोटों की धांधली के बड़े-बड़े खुलासे कर रहा है। ऐसा ही एक बड़ा मामला हैदराबाद से सामने आया है, जहां गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आने वाले शख्स के अकाउंट से करोड़ों रुपये बरामद किए गए हैं।
मीडिया खबरों के अनुसार एक शख्स के बैंक खाते से 17 करोड़ रुपये की लेन-देन की गई है। आयकर विभाग ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर वो इतना सारा पैसा कहां से लेकर आया।
चौंका देने वाली बात है कि इस अकांउट में करोड़ों की लेने देन करने वाला शख्स एक छोटा सा बिजनेस करता है। उसका कहना है कि उसके अकाउंट में किसी ने ये रुपये डलवाए थे।