फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल की पार्टी में जब गंदी हरकत पर उतरे मनचले, तो दो महिलाओं ने उन्हें याद दिलाई नानी

Tue, 03 Jan 2017 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
दो महिलाओं को नये साल का जश्न मनाना उस समय भारी पड़ गया जब उनके दो दोस्तों ने उनसे रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनसे मारपीट की। इसमें एक पीड़ित महिला का सिर दीवार में टकराकर फट गया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने आव देखा न ताव, आरोपी की वाइपर उठाकर उससे जमकर पिटाई कर डाली। शोर सुनकर पहुंचे सोसायटी के लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रानी (बदला हुआ नाम) सेक्टर-105 में रहती हैं। उनके पति काम के सिलसिले में बाहर गए थे। रानी ने अपने घर पर नए साल की पार्टी रखी, जिसमें उन्होंने अपनी छोटी बहन बाला (बदला हुआ नाम) और भाभी रामा (परिवर्तित नाम) के अलावा साथ काम करने वाले बिसरख क्षेत्र निवासी अरुण और साबिर को आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आव देखा ना ताव वाइपर से कर दी धुनाई

rape
आरोप है 31 दिसंबर की रात पार्टी में अरुण और साबिर ने रानी को सॉफ्ट ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। नशा हो जाने के कारण रानी, बाला और रामा को दोस्तों के साथ छोड़कर कमरे में चली गई। इसके बाद अरुण और साबिर ने गेट लॉक कर बाला और रामा से दुष्कर्म की कोशिश की। 

आरोपियों से हाथापाई के दौरान बाला का सिर दीवार में टकराकर फट गया। अपने बचाव में बाला ने वहां रखे वाइपर से साबिर की पिटाई शुरू कर दी। इस पर अरुण ने रामा को छोड़कर साबिर को बचाने लगा। इसी बीच रामा ने गेट खोलकर शोर मचा दिया।

शोर सुनकर पहुंचे सोसायटी के लोगों ने आरोपी अरुण को दबोच लिया, जबकि साबिर फरार हो गया। इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव का कहना है कि रानी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें