फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: छात्रों के सामने स्कूल प्रिंसिपल की हत्या, एक गिरफ्तार

Mon, 15 Oct 2018 08:27 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक के बंगलूरू में एक स्कूल प्रिंसिपल की रविवार को उनके छात्रों के सामने हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 20 बच्चों के सामने 6 लोगों के गैंग ने उनपर हमला किया। प्रिंसिपल बच्चों की स्पेशल क्लास ले रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रंगनाथ (60) दसरौली स्थित हवनूर पब्लिक स्कूल में पढ़ाते थे। वह उस वक्त 10वीं के बच्चों को पढ़ा रहे थे जब 6 लोगों का गैंग कक्षा में घुसा। उनकी हत्या के बाद सभी आरोपी गाड़ी में बैठकर वहां से भाग गए। बाद में पुलिस ने गैंग के एक सदस्य को महालक्ष्मी लेआउट इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को उसके पैर पर गोली चलानी पड़ी। जिससे उसके पैर में घाव हो गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को आशंका है कि स्कूल बिल्डिंग से संबंधित भूमि विवाद के कारण प्रिंसिपल की हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें