फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी में जहर डाला, पीने से दो विदेशी नस्ल के कुत्ते मरे

विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

दादरी। कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर ओमीक्रॉन-टू के एक मकान की छत पर बनी पानी की टंकी में किसी ने जहर डाल दिया। टंकी का पानी हौद में आया और इसे पीने से विदेशी नस्ल के दो कुत्ते मर गए। पीड़ित परिजनों ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कावेरी राणा भारद्वाज पति यशराज के साथ किराए पर रहती हैं। वे कुत्तों के लिए एनजीओ चलाती हैं। उनके पास 5 कुत्ते हैं। इनमें से तीन शनिवार को बीमार हो गए। इन्हें वे चिकित्सक के पास ले गईं। दो कुत्ते घर में ही थे। वे वापस लौटीं तो दोनों कुत्ते मरे मिले। उनकी जीभ नीली पड़ गई थी।

उन्होंने घटना की शिकायत तत्काल पुलिस से की। कावेरी का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने पानी की टंकी में जहर डालकर पूरे परिवार को मारने की योजना बनाई थी। उसी टंकी से पानी कुत्तों के पीने के लिए बने हौदे में आता है। दो कुत्तों ने उस जहरीले पानी को पी लिया। उन्होंने बताया कि मरने वाला एक कुत्ता रॉटविलर व दूसरा बुलडॉग नस्ल का था। दोनों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें