फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: मंदिरों के शहर तिरुवन्नामलाई में रूसी महिला से रेप, हिरासत में 6 आरोपी

Wed, 18 Jul 2018 09:10 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई शहर में एक रूसी महिला के साथ कथित तौर पर नशे की हालत में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता शहर में घूमने आई थी, इसी दौरान यहां स्थित एक सर्विस अपार्टमेंट में उसके साथ यह घटना हुई। बता दें कि ये शहर दक्षिण पश्चिम चेन्नई से 190 किमी की दूरी पर स्थित है। पुलिस ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


प्राथमिक जांच के आधार पर 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को महिला की हातल बिगड़ने के बाद आरोपियों में से ही एक व्यक्ति ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया।
उस वक्त महिला की हालत गंभीर थी। जो डॉक्टर उसका इलाज कर रहा था, उसी ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचना भी दी।

सब इंस्पेक्टर जे इल्लावरासी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (रेप) और धारा 511 (आजीवन कारावास से दंडनीय अपराधों को करने के प्रयत्न के लिए दंड) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा है कि मेडिकल रिपोर्ट में महिला के मुंह और हाथों पर काटने के निशान पाए गए हैं। इसके उलावा उससे शरीर के उपरी हिस्से पर खरोंच के भी निशान हैं। रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि उसके साथ रेप हुआ है। इसके अलावा जांचकर्ताओं ने उस अपार्टमेंट से ड्रग्स बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


6 में से एक आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह महिला के साथ मंदिर और आश्रम गया था। उसने बताया कि इसके बाद रूसी महिला ने उसे शनिवार की रात अपार्टमेंट पर बुलाया। उसने महिला की सहमति से उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। अगले दिन भी वह उसी अपार्टमेंट में रहा। पुलिस पूछताछ में  उसने दावा किया कि जब वह सब्जियां और फल खरीदकर सोमवार की शाम अपार्टमेंट वापस लौटा तो उसने महिला को अचेत अवस्था में देखा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें