अपनी दो नाबालिग भतीजियों के साथ बलात्कार के आरोप में दोषी करार जिस दरिंदे को 10 साल के लिए जेल भेजा था, वह 4 साल में जेल से छूट गया। पीड़िताओं का दर्द फूट पड़ा।
मामला स्कॉटलैंड के इडीनबर्ग का है जहां दो बहनों के साथ उनके अपने ही रिश्तेदार ने बलात्कार किया था। ये घटना उनके साथ इडिनबर्ग में घटी थी जहां वे 1978 से 1987 के बीच रह रही थी। इस घटना के बाद उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था।
जॉन मैककुलम को 2013 में ट्रेसी ब्राउन और राहेल स्टैडवुड जिनकी उम्र जब 5 और 13 साल थी, उनके साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। डरी हुई ट्रेसी ने बताया कि, वह बहुत ही बुरा पल था, जब किसी की वजह से हमे घर छोड़ना पड़ा था।