एक युवक ने अपनी प्रेमिका से पहले शादी करने से इनकार कर दिया, जब उसे रेप की धारा का पता चला तो वो खौफ में आ गया और उसने थाने में शादी कर ली। जानिए पूरी कहानी
घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। शादी का झांसा देकर तीन साल से युवती से संबंध बनाने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में आते ही शादी को तैयार हो गया। पुलिस की मौजूदगी में ही सोमवार को थाने में दोनों की शादी करा दी गई।
पढ़े:- लड़की को घर से उठाया और बंधक बनाकर गैंगरेप, बेहोश करके दिखाई दरिंदगी
दरअसल युवती ने जब भी उससे शादी की बात की, उसने इंकार कर दिया। ऐसे में परेशान युवती ने प्रेमी पर रेप का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। डुमरी गांव के एक युवक का गांव की ही युवती से प्रेम संबंध था।
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए। तीन साल तक दोनों साथ रहे, लेकिन इधर बीच युवक के घर वाले उसकी कहीं और शादी तय करने लगे। इसकी भनक लगते ही युवती प्रेमी के पास पहुंच गई और शादी करने की जिद करने लगी, मगर युवक ने इंकार कर दिया।
पढ़ें:- शादी समारोह में नाबालिग से दरिंदगी की हदें पार, पिता के दोस्त ने बनाया हवस का शिकार
इससे परेशान युवती सीधे सहजनवां थाने पहुंच गई। वहां उसने तहरीर देकर तीन साल तक शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाते हुए प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज करने से पहले ही युवक को हिरासत में ले लिया।
हिरासत में आने के बाद पुलिस ने जब उसे धारा और सजा के बारे में समझाया तो वह शादी के लिए तैयार हो गया। थाने में पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई।