अफराजुल लाइव मर्डर मामले को लेकर आरोपी शंभूलाल के समर्थन में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो व मैसेज अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
दोनों आरोपियों को पुलिस ने कल सांप्रदायिक सद्भावना को नुकसान पहुंचाने वाले मैसेज सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ उदयपुर में मावली थाना पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
गौरतलब है कि राजसमंंद में 6 दिसंबर को बिल्डिंग ठेकेदार अफराजुल की नृशंस हत्या का आरोपी शंभूलाल रैगर ने लाइव वीडियो बनाया था। शंभुलाल ने लव जिहाद और देशभक्ति को लेकर भी भड़काऊ बातों के वीडियो जारी किए थे। हालांकि शंभूलाल पुलिस रिमांड पर है, लेकिन सोशल मीडिया ने पुलिस की नींद हराम की हुई है।