फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे में हैवान बना बाप, बीबी की 'न' के बाद बेटी का किया रेप

Sat, 10 Jun 2017 06:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे से चौंकाने वाली खबर आ रही है। यहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी बीबी के 'न' कहने के बाद 7 साल की बेटी के साथ ही दुष्कर्म कर डाला। पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और ऐसा करने वाला हैवान बाप फरार है।
विज्ञापन


मामला पुणे के खडकवासला इलाके के उत्तर नगर का है। यहां 29 वर्षीय टैक्सी चालक शराब के नशे में घर आया और अपनी बीबी से संबंध बनाने की बात करने लगा। पर उसकी बीबी ने जब शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया, तो उसने अपनी ही 7 साल की बेटी के साथ हैवानियत की। ये पूरा मामला 3 जून का है।

पुलिस इंस्पेक्टर कल्यान विधाते ने कहा कि आरोपी को जब पुलिस के पास खबर पहुंचने के बारे में पता चला, तो वो फरार हो गया। उसके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज होने के साथ ही पॉक्सो एक्ट में भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, बच्ची अभी भी नाजुक हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती है, और उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें