फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस में 500 का नोट देते ही प्रिंसिपल ने छात्रा को जड़ा चांटा, बरसाए लात-घूसे

Fri, 11 Nov 2016 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक स्कूल के अंदर नोट बैन का इफेक्ट दिखा। चौंका देने वाली बात है कि इस मारामारी में स्कूल की प्रिंसिपल ने हदे पार कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार फीस में 500 रुपये का पुराना नोट थमाते ही प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्रा को जोरदार चांटा जड़ दिया। प्रिंसिपल ने कड़े शब्दों में कहा कि पांच सौ का यह नोट बंद हो गया है।
विज्ञापन


छात्रा ने कहा कि उसे जानकारी नहीं है तो यह सुनते ही और भड़क उठी। छात्रा का आरोप है कि प्रिंसिपल ने पीटते हुए जमीन पर गिरा दिया और लात-घूसों से जमकर पीटा।  छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों ने किसी तरह उसे बचाया। घर लौटी छात्रा की हालत देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। उसे लेकर थाने पहुंचे और प्रिंसिपल के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन

छात्रा के आईं कई चोटें

गांव खेड़िया गुरुदेव निवासी नीरज बसईं के निजी स्कूल में बारहवीं कक्षा की छात्रा है। उसने बताया कि गुरुवार को स्कूल गई तो वहां प्रिंसिपल ने फीस मांगी। पुराना 500 का नोट देखते ही प्रिंसिपल ने तत्काल एक चांटा मारते हुए बोली यह नोट बंद हो गए हैं।

लड़की ने विरोध किया तो प्रिंसिपल ने जमीन पर गिराकर पीटा। इससे उसके सिर पर चोट आई है। कोतवाल वीपी सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें