नोट बैन को लेकर मोदी सरकार के फैसले से दुनियाभर में काला कारोबार करने वाले अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम को भी बड़ा झटका लगा है। दाऊद की डी कंपनी नोट बैन के चलते कंगाल हो गई है। सूत्रों के अनुसार डी कंपनी इसका उपाय निकालने में लगी हुई है। मीडिया खबरों के अनुसार दाऊद का पाकिस्तान के पेशावर और कराची में नकली नोटों का धंधा बड़े जोरों पर चलता है, और ऐसा माना जा रहा है कि दाऊद के गुर्गों को खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन भी प्राप्त है।
लेकिन, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बैन की घोषणा की तो नकली नोट का गोरखधंधा करने वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि दाऊद की कंपनी बैन इफेक्ट का उपाय ढूढ़ने में दिन-रात लगी है। वह अब 100 के नकली नोटों को छापने का प्लान बना रही है। बताया जा रहा है कि दाऊद बहुत जल्द 100 के नोटों का पहाड़ खड़ा कर सकता है। सूत्रों की मानें तो दाऊद के करीबी गुर्गे इकबाल काना और आफताब बटकी फेक इंडियन करेंसी नोट्स (एफआईसीएन) का सारा कारोबार देख रहे हैं।