फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल पर सिपाही पति ने फेंका तेजाब, आरोपी ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 16 Nov 2017 02:52 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
सिपाही ने पत्नी पर फेंका तेजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल ने सिपाही पति पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी ने मामले में बड़ा खुलासा किया है। जानिए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के संभल जिले की है। महिला कांस्टेबल तेजाब से गर्दन और निचले हिस्से में तेजाब से झुलस गई। कांस्टेबल ने सिपाही पति पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल में महिला कांस्टेबल का उपचार कराया गया। 

पढ़ें:- छात्रा को रेप-एसिड अटैक की धमकी, पुलिस बोली- घटना हो तब आना

सीओ ने दोनों को अपर पुलिस अधीक्षक के सामने पेश किया। बाद में महिला सिपाही की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जनपद बिजनौर के गल्लाखेड़ी निवासी अमर सिंह की बेटी सुमेश की शादी वर्ष 2014 में हर्षवर्धन पुत्र चंद्रपाल से हुई थी। 
विज्ञापन


सुमेश और हर्षवर्धन संभल जिले में सिपाही हैं। वैवाहिक जीवन में सुमेश को दो वर्ष पहले जुड़वां बेटियां हुईं। सुमेश चंदौसी कोतवाली और हर्षवर्धन संभल के नखासा क्षेत्र की रायसत्ती पुलिस चौकी पर तैनात हैं। दोनों बेटियां सुमेश के साथ चंदौसी की आवास विकास कालोनी में किराये के मकान में रहती हैं। 

acid
सुमेश बुधवार को शाम साढ़े छह बजे के करीब कोतवाली पहुंची उसने बताया कि उस पर उसके ही पति ने तेजाब फेंका है। पुलिस आनन-फानन में सुमेश को जिला अस्पताल लाई। उपचार के दौरान सुमेश ने मीडिया को बताया कि पति हर्षवर्धन ने छह महीने पहले तलाक लेने के लिए परिवार न्यायालय मुरादाबाद में मुकदमा कर दिया था। 

सुमेश का कहना है कि मुकदमा दायर करने के बाद भी वह लगातार आता जाता रहा। इसी बीच बुधवार को समझौते के बहाने पति ने उसे संभल बुला लिया। वह अपने पति के साथ बाइक पर थी रास्ते में रायसत्ती पुलिस चौकी से थोड़ा सा आगे मुख्य मार्ग पर पति ने उस पर तेजाब फेंक दिया। 

पढ़ें:- ब्यूटी पार्लर में दुल्हन पर अपनों ने ही फेंका था एसिड, 20 दिन मौत से लड़ी और हार गई

पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं दूसरी तरफ रायसत्ती पुलिस चौकी के इंचार्ज गंगा सिंह ने बताया कि घटना के बाद हर्षवर्धन खुद नखासा थाने पहुंच गया था। उसके बाद सीओ गमलेश्वर बिल्टोरिया दोनों को लेकर एएसपी के पास पहुंचे। 
विज्ञापन

पति ने मुझे धोखे में रखा, फेंक दिया तेजाब

UP Police
हर्षवर्धन ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसे फंसाया जा रहा है। उसने तेजाब नहीं फेंका है। सुमेश ने खुद अपने ऊपर तेजाब डाला है। तेजाब से झुलसी सुमेश के आंसू नहीं थम रहे थे। रोते हुए उसने बताया कि तलाक का केस डालने के बाद भी पति उसके पास आता जाता रहा। बुधवार को पति ने मुझसे समझौते के लिए कहा। 

मैं रोडवेज बस से संभल आई। यहां मुझसे बोले, रायसत्ती पर आ जाओ। मैंने कहा- चलो बैठकर बात कर लेते हैं। जो मेरी गलती है, मैं मान लूंगी, जो आपकी गलती हो आप मान लेना। पति मुझे मोटरसाइकिल पर बैठाकर चला और रास्ते में मेरे ऊपर तेजाब डाल दिया। पति के घर वाले भी मुझे परेशान करते रहे हैं।

मैंने नहीं फेंका तेजाब : पति
महिला आरक्षी की ओर से लगाए गए आरोप के संबंध में पति हर्षवर्धन ने कहा कि उनकी पत्नी सुमेश झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि तेजाब उन्होंने नहीं फेंका है। उनके ऊपर गलत आरोप लगाया गया है। पति पत्नी के बीच मनमुटाव था और यह पारिवारिक विवाद से ज्यादा कुछ नहीं है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें